
रतनपुर पुलिस द्वारा शराब बनाकर थोक मात्रा में बेचने वाले दम्पत्ति को किया गिरफ्तार।
आपरेशन प्रहार के तहत थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में की गई बड़ी कार्यवाही ।
मकान के तलघर में करते थे शराब का निर्माण।
आरोपियों से 300 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 60000 रूपये तथा भारी मात्रा में महुआ लहान व शराब बनाने के यंत्र (बर्तन) को किया जप्त।
आरोपी –
1.दीपक कुमार नेताम ऊर्फ बाबा पिता लखनलाल नेताम उम्र 35 वर्ष,
2.पूजा नेताम पति दीपक नेताम उम्र 29 वर्ष दोनों निवासी ग्राम जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री मति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशि. आईपीएस अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सूचना पर ग्राम जाली में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सुचना पर रेड कार्यवाही की गई। ग्राम जाली निवासी दीपक कुमार नेताम ऊर्फ बाबा अपने घर के कमरे में तलघर बनाकर अपनी पत्नि पूजा नेताम के साथ शराब बनाते हुये पकड़ा गया। उनके मकान के तलघर से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने के बर्तन व महुआ लहान मिला। पूछताछ करने पर उनके द्वारा शराब निर्माण कर दूर दूर के कई गॉवों में शराब सप्लाई कर बेचना पता लगा। उक्त शराब बनाने वाले दम्पत्ती से भारी मात्रा में शराब, महुआ लहान, व शराब बनाने के बर्तन को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, बलदेव सिंह, आर. नंदकुमार यादव, संजय यादव, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक प्रहार अभियान के तहत 5000 लीटर से भी अधिक अवैध शराब ज़प्त की जा चुकी है जिस में थाना रतनपुर की कार्रवाई सर्वाधिक रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

