
बिलासपुर में शुक्रवार रात गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। छात्राएं हॉस्टल के बाहर अव्यवस्था समेत अपनी लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग करते हुए हंगामा मचाने लगीं। छात्राओं ने हॉस्टल का गेट तोड़ दिया और नारेबाजी करती हुईं बाहर निकल गईं। प्रदर्शन शनिवार तड़के 3.30 बजे तक चला। दरअसल, यूनिवर्सिटी में आयोजित जिला प्रशासन के स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जाने से वार्डन ने हॉस्टल की छात्राओं को रोक दिया, जिससे वे नाराज हो गईं। छात्राओं का कहना है कि यहां वार्डन हिटलर जैसा बर्ताव करती हैं। उनके तानाशाही रवैए से वे परेशान हैं। शुक्रवार शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में जिला प्रशासन ने स्वीप मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम रखा था, जिसमें ‘स्वीप म्यूजिक फेस्ट लोकतंत्र और संगीत का संगम’ कार्यक्रम था। इसमें सभी स्टूडेंट्स को बुलाया गया था। लेकिन, बिलासा देवी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को वार्डन ने कार्यक्रम में जाने नहीं दिया। छात्राएं भड़क गई और हॉस्टल की समस्याओं समेत अपनी पुरानी मांगों को लेकर हॉस्टल का गेट तोड़कर बाहर आ गईं और जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने कहा कि NAAC की टीम को दिखाने के लिए चार मंजिला हॉस्टल में लिफ्ट शुरू की गई थी, जिसे एक हफ्ते में ही बंद कर दिया गया है। छात्राओं ने मेस में टेंडर और घटिया खाना देने के साथ ही मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने जैसी मांगें भी रखीं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
