
बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना अंतर्गत केसला ग्राम पंचायत में रहने वाला संदीप कोसले आज अपने परिवार को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गया। पत्नी दो बच्चे और दूधमुंहे बच्चे को लेकर युवक को सड़क पर बैठा देख आने जाने वालों के बीच हाहाकार मच गया जानकारी मिलते ही आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। लाख समझाइश के बाद भी युवक ने किसी की नहीं मानी।
दरअसल, संदीप कोसले का कहना है कि, उसके घर के बगल में उसके पिता और भाई का घर है जो आए दिन उसे परेशान करते रहते हैं संदीप ने अपने पिता और भाई की शिकायत कई बार थाने में की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है उल्टा उसे ही डराया धमकाया जाता है न्याय नहीं मिलने की वजह से उसे मजबूरन कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठना पड़ा है।
हालांकि लगातार अधिकारियों और पुलिस के समझे इसके बाद भी युवक मानने को तैयार नहीं है। और मौके पर भारी जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…

