
बिलासपुर,,,, सरकारी स्कूल की संपत्ति से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है! बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत बेलतरा स्थित शासकीय हाईस्कूल के नव निर्मित भवन से कीमती सामान उखाड़कर ले जाने के मामले में रतनपुर थाने में FIR दर्ज की गई है!

यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है! मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है!

जहां जांच में सामने आया कि स्कूल के नए भवन से दरवाजे, खिड़कियां, ग्रील, रोशनदान, चैनल गेट और फर्श के पत्थर सहित अन्य सामग्री बिना किसी शासकीय आदेश के निकाल ली गई!

निकाली गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 87 हजार रुपये बताई जा रही है! इस दौरान भवन को भी नुकसान पहुंचाया गया! जांच रिपोर्ट में पूर्व बेलतरा सरपंच पति रामरतन कौशिक और तत्कालीन महिला प्राचार्य कावेरी यादव की भूमिका सामने आई है!

आरोप है! कि दोनों ने आपसी सहमति से शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया… पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 427, 34 और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! प्रशासन ने साफ कहा है! कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
