Wed. Oct 21st, 2026

टोल प्लाजा से निकलेगा टैक्स का खेल, बिलासपुर में बी.आर. गोयल के ठिकानों पर आईटी रेड, कंप्यूटर-हार्ड डिस्क खंगाल रही टीम, सड़क निर्माण के लेन-देन पर शक, तीन गाड़ियों में पहुंचा आयकर अमला, आगे और ठिकानों पर कार्रवाई के संकेत…

बिलासपुर,,,, बिलासपुर में सड़क ठेकेदार B.R. गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है! टैक्स गड़बड़ी की सूचना के बाद शुक्रवार को IT की टीम ने छापेमारी की…


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आयकर विभाग की टीम तीन गाड़ियों में पारा घाट टोल प्लाजा स्थित टोल ऑफिस पहुंची… यहां टीम ने दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच शुरू की… कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं! साथ ही संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है!


मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को सड़क निर्माण से जुड़े लेन-देन में अनियमितता की जानकारी मिली थी!

इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है! छापेमारी के दौरान टोल ऑफिस में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया! फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है!

और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है! कार्रवाई के बाद ही टैक्स गड़बड़ी की वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी! आयकर विभाग ने संकेत दिए हैं! कि जांच के दायरे में अन्य ठिकाने भी आ सकते हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed