
बिलासपुर – एक बार फिर जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से एक गाँजा तस्कर को पकड़ा है, जो आरोपी महिला है
और अपने बैग में झारसुगुड़ा से ग्वालियर गाँजा ले जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में रात्रि
चेकिंग के दौरान प्लेट फ़ार्म नंबर 03 रायपुर छोर की ओर एक महिला ममता बातम, पिता-रामसिंह बातम, उम्र 35 वर्ष पता जी सी कॉलेज के पास महाराजपुर ग्वालियर (म.प्र.) की रहने वाली को पकड़ा है, जो
ट्रेन के इंतज़ार में प्लेट फ़ार्म नंबर 03 में बैठी थी,जिसकी चेकिंग के दौरान एक ट्रॉली बैग और एक
थैला की तलाशी में 19 किलो 780 ग्राम गाँजा क़ीमत लगभग 395600/-रू. को बरामद किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह झारसुगुड़ा से
गाँजा ग्वालियर लेकर जा रही थी, जिसे महिला आर.पी एफ के सहयोग से पकड़ कर बिलासपुर थाना जीआरपी को सुपुर्द किया गया है, जहां बिलासपुर को सुपुर्द किया गया है, जहां बिलासपुर के अप.क्र.65/24 धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में विशेष रूप से बिलासपुर प्रभारी भोला नाथ मिश्रा, स्टाफ़ एवं जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक मन्नु प्रजापति संतोष राठौर सौरभ नगवांसी व लक्ष्मण गाईन का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
