Breaking
28 Feb 2026, Sat

छत पर “रहस्यमयी बैग” से मचा बवाल! बिलासपुर में साजिश का आरोप, रजनेश सिंह से लगाई गुहार; बहनोई और पुलिसकर्मी पर फंसाने का दावा, 12 घंटे पूछताछ के बाद बहन को भेजी गई जेल…

बिलासपुर,,,, मुंगेली जिले के टेढ़हा खार निवासी रामसिंह ने अपने बहनोई पर बहन और उनके बेटे को झूठे मामले में फसाने का आरोप लगाया है! इतना ही नहीं उन्होंने सरकंडा थाने के एक पुलिस कर्मी शैलेन्द्र सिंह की भी इस साजिश में संलिप्तता बताई है!
शिवराज सिंह सोमवार को पड़ोसियों के साथ S.P कार्यालय में SSP रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है!
पीड़ित रामसिंह ने SP को सौंप गए ज्ञापन में कहा कि मेरी बहन और बहनोई के बीच कई सालों से अनबन चल रही है! मेरे बहनोई रामकिशोर सिंह मेडिकल कारोबारी है! अलग होने के बाद मेरी बहन रानी सिंह बंधवापारा में अपने 2 बच्चों के साथ रहती है! और साथ मेरा 13 साल का लड़का भी रहता है! शिवराज सिंह ने बताया कि उनकी बहन के बंधवापारा स्थित निवास की छत पर किसी ने साजिश के तहत फसाने के लिए दवाइयों से भरा बैग फेंका था! जिसे उनकी बहन ने सीढ़ियों के नीचे रख दिया था! रात को अचानक पुलिस घर अंदर घुसी और सीधे छत पर जाने लगी… तब मेरी बहन रानी सिंह ने उन्हें दवाइयों से भरा बैग खुद अपने हाथों से दिया… इसके बाद पुलिस उनकी बहन और बेटे को पूछताछ के बहने ले गई… और 12 घंटे तक बैठकर रखा… इसके बाद लड़के को छोड़ दिया.. और उनकी बहन को जेल भेज दिया गया…
शिवराज सिंह ने सरकंडा थाने के पुलिस कर्मी शैलेन्द्र सिंह और अपने बहनोई रामकिशोर सिंह पर साजिशन अपने बेटे और बहन को फसाने का आरोप लगाया है! उनका कहना है! कि बहन बहनोई का मामला 12 साल से अदालत में लंबित है! रामकिशोर उनकी बहन पर मामला वापस लेने दबाव बना रहा था! उसने धमकी भी दी थी! कि मामला वापस ले लो नहीं तो फंसा दूंगा… और साजिश के तहत आखिरकार उसने उनके बेटे और बहन को पुलिस कर्मी शैलेन्द्र सिंह के साथ मिलकर उनकी बहन और बेटे को फंसा ही दिया….
उनकी पड़ोसन रजनी और रानू कश्यप का कहना है! कि रानी सिंह पर लगाए गया आरोप अविश्वसनीय है! वो ऐसा कर ही नहीं सकती वे उसे सालों से जान रहे है!

बाइट,,, शिवराज सिंह
बाइट,,, रानू कश्यप पड़ोसी
बाइट,,,, रजनी यादव पड़ोसी

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed