
रायपुर,,,, पुलिस के कमिश्नरेट क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है! इसी कड़ी में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है!
पुलिस को 16 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर स्थित सांई मंदिर के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा है! सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई!
रेड के दौरान एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा… जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया…. पूछताछ में उसने अपना नाम जगदीश आसरवानी (36 वर्ष), निवासी तेलीबांधा, रायपुर बताया… मोबाइल जांच में उसके द्वारा BET4WIN लिंक आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया…
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 3,350 रुपये नगद, 1 एटीएम कार्ड तथा सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब जब्त किया है! जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई है!आरोपी के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर थाना में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है!
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के 4 प्रकरणों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.92 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया जा चुका है! मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है!

गिरफ्तार आरोपी... 👇👇
1… जगदीश आसरवानी पिता स्व. सुरेश कुमार आशरवानी उम्र 36 साल निवासी गली नंबर 07 शिव मंदिर के सामने तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
