
बिलासपुर,,, बिलासपुर में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को चुनौती देती एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है! रात करीब 10 से 11 बजे के बीच सरकंडा से कोनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ युवक-युवतियों द्वारा सड़क पर ही केक काटकर और आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है! कि युवा सड़क में खड़े होकर पटाखे जला रहे हैं! और जश्न मना रहे हैं! जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है! बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ रही है! हैरानी की बात यह है! कि हाल के दिनों में इसी मार्ग पर युवाओं के साथ मारपीट और लूटपाट जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं! इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही भरी हरकतें जारी हैं!
स्थानीय लोगों का कहना है! कि इस सड़क पर रात के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं! ऐसे में सड़क पर जश्न मनाना न केवल कानून का उल्लंघन है! बल्कि अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने जैसा है! बार-बार कानूनी कार्रवाई की खबरें आने के बावजूद कुछ युवाओं में न तो शासन-प्रशासन का भय दिख रहा है! और न ही पुलिस का…?
नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है! कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित युवाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए… ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके… साथ ही, रात के समय इस मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग उठाई गई है! जिससे आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके…
शहरवासियों का मानना है! कि सार्वजनिक स्थानों पर जश्न मनाने के नाम पर कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है! वरना यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं!

देखिए वायरल वीडियो…👇👇
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
