
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्थित जिला अस्पताल बिलासपुर एक बार फिर विवादों में है! जहां डिलीवरी के बाद मरीजों के परिजनों से ‘खर्चा पानी’ मांगने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है!
वायरल वीडियो में कथित तौर पर महिला स्टाफ लक्ष्मी बनचोर प्रसव के बाद परिजनों से पैसे मांगती नजर आ रही है! परिजनों का आरोप है! कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद ‘रिवाज’ या ‘खर्चा पानी’ के नाम पर रकम देने का दबाव बनाया जाता है! जबकि सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध होने का दावा किया जाता है!ऐसे में यदि पैसों की मांग की जा रही है! तो यह नियमों का खुला उल्लंघन माना जाएगा…
सूत्रों के अनुसार आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों से तो आसानी से रकम वसूल ली जाती है! लेकिन गरीब और जरूरतमंद परिवारों पर भी अप्रत्यक्ष दबाव बनाया जाता है! हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रही महिला स्टाफ की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है!

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है! कि वीडियो की जांच कराई जाएगी… यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…
अब बड़ा सवाल यह है! कि निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच ‘खर्चा पानी’ की यह मांग कितनी सच्ची है? क्या जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी… या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा? फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
