
मदर्स डे पर करतार फ्यूल्स लिंगिंयाडीह बिलासपुर ने अपने पेट्रोल पंप मे शानदार आयोजन किया जिसमे मदर्स डे पर पेट्रोल पंप मे आने वाली सभी महिलाओ को रसगुल्ला खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और उन्हे मदर्स डे पर बहुत बहुत बधाई दी।

मदर्स डे करतार फ्यूल्स के सभी महिला कर्मचारियो ने पंप मे पधारे महिला ग्राहको के साथ मिलकर केक काटा और बधाई दी।
करतार फ्यूल्स के संचालक मंडल ने मदर्स डे किसी एक ऐसी महिला के लिए जो स्वयं गाडी चलाकर पेट्रोल पंप आई थी उनमे से एक बच्चे से महिला ग्राहक का चयन कराया गया मदर्स डे उनको नि:शुल्क पेट्रोल और एक शानदार गिफ्ट सरप्राइज के रूप मे रखा था। जिसमे विजेता राजीव विहार सीपत रोड बिलासपुर निवासी एवम हाईकोर्ट बिलासपुर मे अधिवक्ता श्रीमति मंजू निशा सिंह जी रही जो कि अपने परिवार के साथ स्वयं कार चलाकर कर पेट्रोल भरवाने आई थी विजेता रही ।

करतार फ्यूल्स के संचालक चरनजीत सिंह गंभीर जतिन पाल सिंह गंभीर ने श्रीमति मंजू निशा सिंह जी को नि:शुल्क पेट्रोल का बिल एवम गिफ्ट देकर सम्मानित किया और इसी बीच श्रीमती बिन्नी गंभीर के द्वारा मदर्स डे पर पेट्रोल डलवाने आए महिलाओं का मुंह भी मीठा कराकर बधाई दी

मदर्स पर कार्यक्रम मे श्रीमति मंजू निशा सिंह जी के साथ श्रीमति बिन्नी गंभीर मिस निशा कश्यप मिस भूमि .श्रीमति आरती सिंह मिस चंद्रमा सिंह श्रीमति दीपिका पनिका , के साथ बहुत सी महिलाओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मदर्स डे का पुरा कार्यक्रम भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के बिलासपुर टेरीटरी हेड दीपक जैन एवम एरिया सेल्स आफिसर श्रीमति कृतिका देवांगन जी के दिशा निर्देश एवम मार्ग दर्शन मे कराया गया।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…

