Fri. Oct 16th, 2026

ईमेल से दहला छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय! बम धमकी के बाद हाई अलर्ट, एसपी रजनेश सिंह ने खुद संभाली कमान—चौकन्नी पुलिस, सख्त जांच और सुरक्षा घेरे में पूरा परिसर, साइबर टीम मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी…

बिलासपुर,,,  एक धमकी भरे ईमेल ने प्रदेश की न्याय व्यवस्था को हिला दिया है। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की चेतावनी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट हो गईं।
सुबह प्राप्त ईमेल में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान रजनेश सिंह स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन जांच शुरू की गई।
पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड द्वारा परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। हर आने-जाने वाले की जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
पिछले कुछ महीनों में देश के विभिन्न न्यायालयों को इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। छत्तीसगढ़ में भी पूर्व में ऐसे मामले सामने आए हैं।
फिलहाल साइबर टीम ईमेल के स्रोत को ट्रेस करने में जुटी है। सर्वर और आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed