
बिलासपुर, 13 मई कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनि अमला द्वारा 12-13 मई को रात जिला के सभी क्षेत्रों-सरकंडा, मस्तूरी, कोटा,चकरभाठा,कोनी,सेंदरी, लोफंदी, कछार,निरतू, घुटकू आदि में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया जिसके आधार पर अवैध परिवहन के 12 मामले दर्ज कर 14 वाहन जब्त किए गए।

खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत सहित 2 ट्रेक्टर कोनी थाना में,2 ट्रेक्टर कोटा थाना में, 1ट्रेक्टर सकरी थाना में, 1ट्रेक्टर सरकंडा थाना में और 3 हाईवा रेत लावर बैरियर में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा एवं ईंट मिट्टी का 1माजदा जप्तकर लावर खनिज जांच चौकी में अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम बिरकोना मे खनिज मिट्टी एवम् मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 पोकलेन को सील किया गया एवं 2 हाईवा को जप्तकर कोनी थाना में अभिरक्षा मे रखा गया है। उपरोक्त सभी वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 12 प्रकरण दर्ज कर 14 वाहनों को जप्त किया गया है। उप संचालक उमेश मिश्रा के नेतृत्व में खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी एवं जिला खनि अमला कार्रवाई में शामिल थे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

