
बिलासपुर। आरक्षक के साथ झूमझटकी करने वाले आदतन अपराधि को तारबहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराना बस स्टैंड के पास बीच सड़क में गाड़ी खड़ा कर यातायात प्रभावित कर रहा था। पेट्रोलिंग पार्टी के आरक्षक ने गाड़ी हटाने खा तो उससे हुज्जतबाजी करते हुए झूमझटकी करने लगा।
आदतन बदमाश को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार । अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है बिलासपुर पुलिस । जारी रहेगी अपराधों पर जीरो टालरेंस की कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरक्षक 31 प्रफुल्ल कुमार लाल पिता स्व. प्योर कुमार लाल उम्र 30 वर्ष ने तारबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13.04 24 को शाम 18.15 बजे पेट्रोलिंग पार्टी प्र.आर. 335 आरक्षक 718. 935 के साथ पेट्रोलिंग वाहन से थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग करने गये थे। पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैण्ड शराब दुकान के सामने शराबियों की भीड़ लगी थी। जिसे खाली कराकर आगे बढ़े रहे थे। तभी पुराना बस स्टैण्ड अपना चाय सेंटर के सामने एक इनोवा बीच सड़क में खड़ी थी और चालक गाड़ी में बैठा था। आरक्षक ने आने जाने वालों की समस्या को देखते हुए चालक आशीष सिसोदिया को वाहन को वहां से हटाने के लिये कहा। इसके बाद वह आरक्षक के साथ बदसलुकी करने लगा एवं उंची आवाज मे बात करने लगा। जिससे वहां भीड़ इक्कठी हो गई थी। आरक्षक द्वारा गाडी को हटाने के लिए बोलने पर वह झूमा झटकी कर मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी के अन्य जवानों ने बीच बचाव किया। आशीष सिसोदिया द्वारा पुलिस कर्तव्य के दौरान आरक्षक से झूमा झटकी कर मारपीट करने का प्रयास करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दिया गया। उन्होंने तत्काल कार्यवाही निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए स्टाफ के साथ गए। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी आशीष सिसोदिया आदतन बदमाश है जिसका अपराधिक रिकार्ड थाना तारबाहर के अप क- 145/2017 धारा 341, 294, 506, 323, 327, 427, 34 भा.द.वि. एवं थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के अप. क- 179 / 2018 धारा 147, 294, 323, 327 भा.द.वि एवं थाना तारबाहर के इस्त. क. 139 / 24 धारा 107, 116 ( 3 ) जा. फौ. संलग्न है। प्रकरण मे उक्त आरोपी की धरपकड़ एवं गिरफ्तार में थाना तारबहार के थाना प्रभारी उ,नि निरीक्षक संजीव ठाकुर,संदीप, मुरली सूरज तिवारी, संदीप, मुरली भार्गव रूपलाल चंद्रा एवं राहुल राजपूत का विशेष योगदान रहा।
आरोपी 01,आशिष सिसोदिया पिता देवेन्द्र सिसोदिया उम्र 26 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्ड बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
