
एक आरोपी सहित दो नाबालिकों के कब्जे से कुल 375 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन जप्त
बिलासपुर,, सरकंडा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में अवैध नशीली इंजेक्शन,टेबलेट बिक्री करने की शिकायत मिल रही थी। जिस संबंध में मुखबीर से लगातार पतासाजी किया जा रहा था। 12.मई को मुखबीर से सूचना मिला कि अशोक नगर में अलग-अलग स्थानों में नशीला प्रतिबंधित इंजेक्शन छिप छिप कर बिक्री किया जा रहा है। जिसमे नाबालिक बच्चे भी शामिल हैं, उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के हमराह में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थानों पर घेराबंदी कर पृथक पृथक रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर महामाया आईटीआई रोड नाला के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम नन्हे सोनी पिता रमेश सोनी निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा का रहने वाला बताया जिसके विधिवत् तलाशी पर काले रंग की पॉलिथीन में रखे 125 नग इंजेक्शन,टेबलेट बरामद हुआ । जिस संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री हेतु रखना एवं ग्राहक की तलाश करना बताया, जिस पर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इसी प्रकार प्रिया किराना स्टोर के पास अशोक नगर सरकण्डा में विधि से सघर्षरत् बालक के कब्जे से 125 नग NRX BUPRENORPHINE INJECTION IP 2ml IUPRINE तथा डीएलएस कालेज के पीछे मेन रोड में एक अन्य विधि से सघर्षरत् नाबालिक के कब्जे से 125 नग NRX BUPRENORPHINE INJECTION IP 2ml IUPRINE बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की गई है।
1.अप क्रमांक 532/24 धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट
2.अप क्रमांक 533/24 धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट
3.अप क्रमांक 534/24 धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट
अवैध प्रतिबंधित इंजेक्शन बिक्री करने वालों के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार।
थाना क्षेत्र के अशोक नगर में अभियान चलाकर की गई रेड कार्यवाही।
एक आरोपी सहित दो नाबालिकों के कब्जे से कुल 375 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन जप्त
आरोपी
- नन्हे सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक नगर बगदई मंदिर के पास अटल आवास सरकण्डा।
एवं विधि से सघर्षरत् 2 अन्य बालक।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
