Sun. Oct 18th, 2026

महावीर होटल बना जुआघर! 18-18 हजार की एंट्री फीस पर कमरा नंबर 215 में हाईटेक जुआ फड़, 8 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.44 लाख जप्त, होटल संचालक पर भी गाज—पर नाम गायब…

बिलासपुर,,,  जुए का कारोबार हाईटेक हो गया है! जुआ के शौकीन अब गलियों और नदी तट के बजाय होटलों में दूसरे के नाम से कमरा बुक करा जुआ फड़ खेल रहे! ACCU और सिविल लाइन पुलिस ने महावीर होटल के कमरे में 18-18 हजार लेकर जुआ खेलने बैठे 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 44 हजार का जुआ फड़ पकड़ने का दावा किया है…!


सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में बड़े जुआ फड़ की सूचना पर ACCU और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने होटल के कमरा नंबर 215 में रेड कार्रवाई की तो कमरे से 8 जुआरी जुआ खेलते पकड़े गए बताया जा रहा कि उनसे कुल 1,44,000 रुपए जप्ती हुई…

मामले में दूसरे के नाम से कमरा बुक करने और जुए की जानकारी होने के बाद भी पुलिस को सूचना न देने के मामले में होटल संचालक एस.के. सिन्हा को भी आरोपी बना सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करने की प्रेस रिलीज जारी की गई है!

9 वे आरोपी होटल संचालक का नाम नही…

प्रेस रिलीज में 8 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ने और होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करने का दावा किया गया है! जुआरी और होटल संचालक समेत 9 आरोपी होते है! पर इसमें होटल संचालक का नाम सामने नही आया है!

ये है गिरफ्तार आरोपी…

1. महेश सिंह पिता गुलजार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
2. हीरालाल पाल पिता स्व. जग्गू पाल उम्र 41 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
3. अक्की जायसवाल पिता डी.पी. जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
4. छोटू सिंह पिता स्व. अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
5. संदेश मसीह पिता संतोष मसीह उम्र 40 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
6. अनिल कुमार वर्मा पिता केशव वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
7. आकाश भोई पिता शिवा भोई उम्र 39 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
8. विशाल छाबड़ा पिता राजेश छाबड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी शांति नगर थाना सिविल लाइन

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed