
बिलासपुर… 13 अरब 2 करोड़ के बजट वाले न्यायधानी बिलासपुर स्मार्ट सिटी में आम नागरिक कितना सुरक्षित है! आप भी देख लीजिए… ये गोडपारा के व्यस्ततम शनिचरी रोड की तस्वीर है…!विकास तो दूर अरबों के बजट वाला नगर पालिक निगम आज फक मवेशियों के उचित प्रबन्धन तक नही कर सका…

नतीजतन शहर के मुख्यमार्ग से लेकर हर गली मोहल्ले में सांडों के दंगल का नजारा बिलकुल मुफ्त है…! मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्टर तक निर्देश दे चुके हाईकोर्ट फटकार लगा चुका पर निगम के अफसरों को कोई असर नही हुआ… हाल ही में अरपापार सरकंडा से एक सांड़ द्वारा सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को उठाकर पटकने और पुराने बस स्टैंड से सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत का मामला भी सामने आ चुका पर जिम्मेदार अब तक गहरी नींद से नही जागे…
शहर के मुख्यमार्ग, गलियों और शहर सीमा से लगे हाइवे की सड़कों पर जगह-जगह मवेशियों के झुंड के दृश्य आम है! सबको दिखाई दे रहे पर पता नही क्यो जिम्मेदाद इससे बेखबर क्यों है…?
गणपति परिक्रमा पर चल रहा सिस्टम…
हाईकोर्ट की फटकार के बाद निगम का एक गैंग परमानेंट हाईकोर्ट रोड पर लगा दिया गया है! अमला कुछ को पकड़ रहा… तो कुछ को हकाल कर भगा दे रहा… बस एक लाइन का निर्देश है! कि V.I.P मूवमेंट और हाईकोर्ट रोड़ में मवेशी नही दिखने चाहिए बाकी… है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
