
बिलासपुर,,, जिले के व्यापार विहार इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई… जब एक तेल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई… देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं… घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया…

जानकारी के मुताबिक व्यापार विहार स्थित एक तेल गोदाम में अचानक आग भड़क उठी… गोदाम में बड़ी मात्रा में तेल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई… कुछ ही देर में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया… आग की भयावह लपटों को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए…
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया… वहीं तारबाहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और एहतियातन आसपास के इलाके को खाली कराया गया… लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी गई है!
अचानक जोरदार धुआं उठने लगा… फिर आग तेजी से फैल गई… कुछ ही देर में पूरा गोदाम जलने लगा… फायर ब्रिगेड तुरंत पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई…
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है! हालांकि राहत की बात यह है! कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है! फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है! पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है! वहीं आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
