
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के अंतर्गत कोटा क्षेत्र के ग्राम पथर्रा में असहाय कर बाउंसर पर पत्थरों से हमला के बाद गंभीर अवस्था में सिम्स लाया गया… जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया… इस सनसनी खेज वारदात के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई… घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी एएसपी मधुलिका सिंह, डीएसपी नुपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी आकाश चौधरी अपनी टीम में साथ मौके पर पहुंच गए हैं! अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है!
कोटा क्षेत्र के पथर्रा में रहने वाले निखिल गोस्वामी बिलासपुर के एक बार में बाउंसर का काम करता था… गुरुवार को किसी काम से अपने कोटा स्थित किराए के घर गया था… सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार रात को पथर्रा गांव में रहने वाले एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है!
इसी दौरान युवक ने बाउंसर की आंखों में मिर्ची पावडर डालकर पत्थर से हमला कर दिया… हमले बाउंसर गंभीर रूप से घायल हो गया…. घायल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे… जहां उसे सिम्स रेफर कर दिया गया… सिम्स में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया… इसकी सूचना पर पुलिस के अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए… पुलिस अब परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
