
बिलासपुर। कार में बैठक बीच सड़क स्टंट करते और मस्ती करते हुए यूवकों को पुलिस ने पकड़ा है। ड्राइवर शराब के नशे में था और गाड़ी में बैठे युवक खिड़की से बाहर निकलकर मस्ती कर रहे थे। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने करवाई की और सभी युवकों को कान पकड़कर उठक बैठक कराया गया और चेतावनी दी गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 17.मई.2024 को थाना सिटी कोतवाली को एक विडियो प्राप्त हुआ जिसमें कुछ युवक ईको वाहन में खिडकी से लटककर स्टंट करते, मस्ती करते दिखाई दे रहे थे। विडियो के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने वाहन चालक के विरूद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही करने निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने विडियो फुटेज का अवलोकन कर टेक्नीकल इंटेलिजेंश की मद्द से ईको वाहन नंबर सीजी 10 बी.डी. 5407 का पता किया। वाहन विजय उर्फ मनोज कौशिक पिता बलराम कौशिक निवासी तिफरा बाजार मोहल्ला का होना पाया गया। वाहन चालक का पता तलाश किया जा रहा था कि वाहन रिवर व्यू रास्ते पर जाते मिली, जिसे रोका गया और वाहन चालक विजय उर्फ मनोज कौशिक शराब के नशे में गाडी चलाते मिला। वाहन चालक के विरूद्ध धारा 185 एम.व्ही.एक्ट की कार्यवाही कर अधिक से अधिक राशि से दंडित करने दस्तावेज तैयार कर न्यायालय पेश किया गया। वाहन में बैठे अन्य युवको को उनके भवष्यि को ध्यान रखते हुए कान पकड़कर उठक बैठक करा गया और कठोर समझाईश दी गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
