
बिलासपुर – सोमवार की दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई है वही बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम नगोई निवासी राकेश यादव गांव के ही दोस्त प्रहलाद यादव के साथ बाइक पर बिलासपुर किसी काम से आ रहा था, जो अभी कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना मोड़ के पास पहुँचे ही थे कि बाइक चला रहे युवक राकेश यादव ने तेज रफ्तार की वजह से बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक डिवाईडर से जा टकराई, जिससे पीछे बैठा युवक प्रहलाद बाइक से दूर जाकर बिजली खम्बे से जा टकराया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई, घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुँच दोनो घायलों को हॉस्पिटल लेकर रवाना हुई लेकिन रास्ते मे ही प्रहलाद की मौत हो गई वही घायल राकेश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
