
‘‘जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री हेतु सौदा करने वाले आरोपीयों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार‘‘
पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री हेतु सौदा करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार
-0 प्रार्थी सुमीत गुप्ता के जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री हेतु सौदा करने तीन आरोपियो को किया गया गिरफ्तार।
-0 आरोपियों द्वारा एक राय होकर फर्जी तरिके से प्रार्थी के सभी दस्तावेजों को तैयार कर रजिस्ट्री कार्यालय के माध्यम से काराया गया था मुख्तियारनामा तैयार।
-0 सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 420 आईपीसी के तहत की गई कार्यवाही।
अपराध कमांक 452/2024 धारा 467 468 420 511 120(बी) भादवि
आरोपी:-
जगन्नाथ गुप्ता पिता धनुष गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सिलतरा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।
रविशंकर मानिकपुरी पिता भुखन दास मानिकपुरी उम्म्र 38 वर्ष निवासी महामाया गली तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।
संजय मेहर पिता भागवत मेहर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम निगारबंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर
प्रार्थी सुमीत गुप्ता पिता स्व. सीताराम गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी हटरी बाजार बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर बताया कि उसकी बिनौरी जमीन प.ह.न. 46 रा.नि.म. पेण्डारी तहसील सकरी तखतपुर में स्थित है, जिसका ख.नं. 353/1, 353/2 जिसका रकबा क्रमशः 0.36 0.36 एकड कुल 72 डिसमील 0.72 एकड है। जिसका वह वास्तविक मालिक है। कुछ दिन पहले उसके एक मित्र के माध्यम से उसे पता चला की कोई उसकी इस भूमि को किसी के माध्यम से फर्जी दस्तावेज बनाकर विक्रय करने का प्रयास कर रहा है। तब वह अपने मित्र के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से उस व्यक्ति से जमीन खरीदने की बात किया दिनांक 17.05.2024 को उसके मित्र के आफिस में कमल प्रसाद पटेल को बुलाकर जमीन खरीदने की बात करने लगे और उसके द्वारा दिखाये गये सभी दस्तावेज को देख लिए तब इस बात की पुष्टि हो गई कि कमल प्रसाद पटेल अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी उक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर विक्रय करने का प्रयास कर रहे है। आरोपियों के द्वारा फर्जी दस्तावेज के माध्यम से उसकी जमीन का पावर आफ एटर्नी (मुख्तियारनामा) रजिस्ट्री आफिस बिलासपुर के माध्यम से तैयार कर रजिस्टर्ड कराया गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट से तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर धारा 467 468 420 511 120(बी) भादवि के तहत कार्यवाही की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

