Sat. Oct 17th, 2026

पीछे का दरवाजा तोड़कर किराना दुकान पर धावा… गल्ले की नगदी, चांदी की मूर्ति और सामान पर किया हाथ साफ, पहचान मिटाने सीसीटीवी DVR भी उखाड़ ले गए शातिर चोर, सरकंडा पुलिस खंगाल रही सुराग…

बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया…. चोरों ने दुकान से नगदी, चांदी की मूर्ति और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए… इतना ही नहीं, अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी उपकरण भी उखाड़कर अपने साथ ले गए….जानकारी के अनुसार, डीएलएस कॉलेज के पास स्थित गोपाल किराना स्टोर में देर रात अज्ञात चोर सीढ़ी के सहारे दुकान के पीछे पहुंचे… इसके बाद पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नगदी, चांदी की मूर्ति सहित अन्य सामान चोरी कर लिया… वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीसीटीवी से जुड़े उपकरण भी निकालकर अपने साथ ले गए…. ताकि उनकी पहचान न हो सके…सुबह दुकान संचालक के पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली…. दुकान का सामान बिखरा पड़ा था…. और पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला…. घटना की सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी गई….सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…. और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की…. पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है! तथा अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है!फिलहाल सरकंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! चोरी गई संपत्ति का वास्तविक मूल्यांकन किया जा रहा है! पुलिस का कहना है! कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed