बिलासपुर,
,,, सरकंडा बाल संप्रेक्षण गृह में हुए चर्चित गार्ड हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है! हत्या के बाद फरार चार आरोपियों में से एक को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है! अब इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बाकी तीन फरार आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है! गार्ड नरेंद्र खांडेकर की हत्या के बाद आरोपी एक पल भी मौके पर नहीं रुके…. वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी का डीवीआर अपने कब्जे में लिया…. फिर मृतक की बाइक और चाबी लेकर वहां से निकल गए…. उनका मकसद साफ था…सबूत भी मिटाना और पुलिस की जांच को भटकाना….पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी पहले कटघोरा पहुंचे…. वहां कुछ परिचितों से पैसों का इंतजाम किया…. और फिर बस से अंबिकापुर पहुंच गए…. अंबिकापुर पहुंचते ही सभी ने अलग-अलग रास्ता चुन लिया…. ताकि एक आरोपी पकड़ा भी जाए तो बाकी तीन सुरक्षित बच निकलें….इधर बिलासपुर पुलिस लगातार हर सुराग को जोड़ रही थी…. मोबाइल लोकेशन, तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी दिनेश राठिया उर्फ कोकड़ू प्रयागराज में छिपा हुआ है! इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पहुंचकर घेराबंदी की और बिना किसी मौके को गंवाते हुए…. उसे गिरफ्तार कर लिया….गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में फरार साथियों के भागने के रूट, उनकी मदद करने वालों और वारदात की पूरी साजिश से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है! पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर ला रही है! जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…

