बिलासपुर,,,, न्यायालय परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस से धक्का-मुक्की करने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है!
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2025 को थाना तखतपुर के एक एट्रोसिटी एक्ट प्रकरण के आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए विशेष न्यायालय (एट्रोसिटी), बिलासपुर लाया गया था… इसी दौरान अमृत डहरिया अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर पहुंचा… और आरोपी के पक्ष में हंगामा करने लगा… आरोप है! कि सभी ने एकराय होकर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की… न्यायालयीन एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा आरोपी को छुड़ाने का दबाव बनाया…
पुलिस का कहना है! कि आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने सहित गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी… घटना के बाद मिली लिखित शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई…
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 221, 132, 296 एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया… विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया (28 वर्ष), निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर को 18 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया….
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि न्यायालय परिसर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, शासकीय कार्य में बाधा डालने या पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी… मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…

