बिलासपुर
,,,, न्यायधानी के नोबल अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार को जमकर आक्रोश जताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की… सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत करा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है!
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल अजय ताम्रकार को उपचार के लिए जरहाभाठा के नोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था…. परिजनों का आरोप है! कि अस्पताल ने भर्ती के समय उपचार के नाम पर राशि जमा करा ली… और कहा कि छोटा सा ऑपरेशन है! लेकिन दो दिन तक मरीज का ऑपरेशन ही नहीं किया….उनका कहना है! कि समय पर ऑपरेशन नहीं किया गया… जब हालत बिगड़ी तब उन्हें ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया… आरोप है! कि 7 घण्टे बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से निकाला गया… पर उन्हें होश ही नही आया… उनकी मौत हो गई… इस बात का पता चलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की…. तनाव को बढ़ता देख मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा… पुलिस ने मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन का बयान लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने आश्वस्त किया….
मृतक के परिजनों का यह भी आरोप है! कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मरीज की गंभीर स्थिति की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी… उनका कहना है! कि अजय ताम्रकार को केवल गले के नीचे की हड्डी में चोट लगी थी… वे नार्मल थे खुद पैदल चलकर वार्ड तक गए…. परिजनों का यह भी आरोप है! कि जिस डॉक्टर ने ऑपरेशन किया… उसका नाम और हस्ताक्षर अस्पताल के दस्तावेजों में दर्ज नहीं हैं! अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं…
इमरजेंसी में महंगी दवाई का ज्यादा पैसा लगेगा…..
मनहरण लाल, मृत मरीज के पिता
मृतक के पिता का कहना है! कि रात में चिकित्सा स्टाफ ने उनसे कहा कि रात में मेडिकल बन्द हो जाएगा…. महंगी दवाइयां लगेंगी इमरजेंसी में रात को मेडिकल खुलवाने पर पैसा ज्यादा लगेगा…
लाइट बन्द इसलिए दूसरे दिन 18 को किया ऑपरेशन….
अस्पताल प्रबंधन की ओर से सर्जन डॉक्टर का कहना है! कि मरीज को राइट साइड में कलेविकल का फ्रेक्चर था, 3-4 जगह से हड्डी टूटी थी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…

