बिलासपुर,,,, पूरे अनुविभाग और तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी सम्हालने वाले बिलासपुर तहसील के अफसरो से अपने दफ्तर का परिसर तक नही सम्हल रहा…. खुद तहसील की जमीन पर लूटल कैफे के संचालक ने बम्बू पे तंबू और ग्रीन नेट डाल अतिक्रमण कर लिया…. परिसर में और भी तंबू तन गए है! कारोबार चल रहा…

तहसील कार्यालय परिसर के तीनो बाथरूम लॉक.…
आप खुद देखिये नजारा हार्ट आफ द सिटी नेहरू चौक तहसील कार्यालय परिसर का है! यहां देवभोग दुकान के बगल में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लूटल कैफे को जिस शर्त पर अनुमति दी… उसी में ताला लगा दिया गया…. इतना ही नही परिसर के अंदर तंबू और ग्रीननेट सजा टेबल कुर्सी लगा दी गई…. अब एसडीएम नोटिस् जारी कर इसे हटवाने की बात कह रहे है!
क्या है! लूटल कैफे.…
लूटल (Lootel) स्मार्ट रेस्टोरेंट कैफे एक सुविधा है! जो यात्रियों को प्रीमियम टॉयलेट, फ्रेश होने की जगह, स्मार्ट लॉकर, और ई.वी. चार्जिंग के साथ-साथ स्नैक्स व कॉफी की सेवा देती है! बिलासपुर में नेहरू चौक तहसील परिसर और सिम्स के एमआरडी के ऊपर प्रथम तल पर लूटल कैफे संचालित है!
संस्थापक भी शरमा जाए यहाँ का लूटल देखकर..
..
शानदार और स्वच्छता- आधारित कॉन्सेप्ट के लिए लूटेल कैफे के संस्थापक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है! पर नेहरू चौक का लूटल बस अपने नाम के अनुरूप है! आगे पीछे के तीनो- चारो वॉशरूम का ताला ही नही खुल रहा…. सुविधा के नाम पर दुकान के अलावा कुछ नही है! काउंटर पर पूछने पर कभी वॉशरूम का लॉक खराब होने तो कभी चाबी घूमने का जवाब दिया जा रहा….
जनसुविधा के नाम पर शहर में मुख्य चौराहे की बेशकीमती जगह देने के बाद भी लोगो को यहां सुविधा मिल रही या नही इससे किसी को कोई मतलब नही है! जबकि इसी लूटल बूथ के ठीक सामने नगर निगम मुख्यालय विकास भवन में स्मार्ट सिटी का दफ्तर संचालित था…. जो अब तारबाहर कमांड सेंटर बिल्डिंग में चला गया है! जब यहां से किसी को देखने की फुर्सत नही थी…. तो अब वहां से कौन देखेगा…..
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…

