
बिलासपुर,,,, खपरगंज में हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है! हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे… सुहैल खान को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस के मुताबिक, नागपुर से बिलासपुर लौटते ही उसे हिरासत में ले लिया गया… एसएसपी रजनेश सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है!
रक्षाबंधन की रात दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था…. मारपीट और पथराव के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी… घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े लोगों की पहचान शुरू की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गईं…

तीन दिन से तलाश, लौटते ही गिरफ्तारी…
सुहैल खान की तलाश में पुलिस पिछले करीब तीन दिनों से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी… इसी दौरान उसके नागपुर में होने की जानकारी सामने आई… बिलासपुर लौटते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया… पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका और दूसरे आरोपियों से उसके संबंधों की जानकारी जुटा रही है!
इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है! अलग-अलग प्रकरणों में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है! पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हिंसा में शामिल बाकी लोगों की पहचान कर रही है!
पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी…
खपरगंज में हुए विवाद के बाद पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी… वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई… प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की थी…
पुलिस का कहना है! कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी… मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है! और जांच आगे बढ़ने के साथ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026रावण दहन से विसर्जन तक प्रशासन का अलर्ट मोड ON! कलेक्टर-एसएसपी की दोटूक—त्योहार मनाओ धूमधाम से, लेकिन DJ का कानफोड़ू शोर और ट्रैफिक का जाम मत परो, 17 अक्टूबर शाम 4 बजे रिवर व्यू में विसर्जन रूट का होगा फाइनल…
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
