
बिलासपुर,,, अवैध अप्रवासियों और बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान को लेकर बिलासपुर पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है! राज्य शासन के निर्देश के बाद डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिता कौर चावला के नेतृत्व में 7 निरीक्षकों सहित विशेष टास्क फोर्स (STF) गठित की गई है!
पुलिस टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में सघन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन शुरू किया… जांच में कई लोगों के मूल निवास, पहचान और दस्तावेजों की प्रमाणिकता को लेकर सत्यापन की जरूरत सामने आई… इसके बाद पुलिस ने संबंधित जिलों के अधिकारियों से भी संपर्क किया…
STF की टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़े दस्तावेज और जानकारी साझा की… सीमावर्ती क्षेत्रों से भारत में प्रवेश और संदिग्ध तरीके से निवास से जुड़े तथ्यों की भी जानकारी जुटाई गई…
इसी कार्रवाई के तहत सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाले 23 संदिग्ध व्यक्तियों को 4 सितंबर 2026 को पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक रायपुर स्थित होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर भेजा गया है!
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है! कि किसी व्यक्ति की पहचान, निवास या दस्तावेजों को लेकर संदेह होने अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 पर सूचना दें….
पुलिस के अनुसार इससे पहले भी तोरवा थाना क्षेत्र में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई 2025 को निर्वासन की कार्रवाई की गई थी… वहीं मार्च 2025 के एक मामले में बांग्लादेश की नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था…. न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद उसके खिलाफ निर्वासन की कार्रवाई तक उसे रायपुर होल्डिंग सेंटर भेजा गया है! बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि अवैध घुसपैठ और बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
