
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! रेंज साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामलों में दो अंतरराज्यीय आरोपियों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है! गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार जाटव (23 वर्ष), निवासी हमीरपुर और प्रवीण कुमार दीक्षित (46 वर्ष), निवासी कानपुर के रूप में हुई है!
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर अपराधों में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे थे… इसी क्रम में दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले…

पहला मामला: IAS अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी…
प्रार्थी सुशांत पनका की सूचना पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 153/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था… जांच में फेसबुक, गूगल और मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से मिली जानकारी का तकनीकी विश्लेषण किया गया… इसके आधार पर अर्जुन कुमार जाटव की पहचान हुई… पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी में संलिप्त था… उसके मोबाइल की जांच में अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के नाम से फर्जी आईडी बनाए जाने के साक्ष्य भी मिले हैं! इस संबंध में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…
दूसरा मामला: शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगी...
प्रार्थी रश्मि शर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी… जांच में सामने आया कि प्रवीण कुमार दीक्षित अपने साथी के साथ मिलकर ‘दीक्षित एजेंसी’ नामक कथित फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम प्राप्त करता था… पुलिस के अनुसार, संबंधित बैंक खाते के विरुद्ध देश के विभिन्न 11 थाना और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं! दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है! पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क, अन्य साथियों और फर्जी सोशल मीडिया खातों से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
UncategorizedOctober 19, 2026कालसर्प योग गया, पर तहसील का ग्रहण बरकरार, छुट्टी में खुला आधुनिक अभिलेखागार, दिनभर रिकॉर्डों की पलट-पलटाई… अफसरों की कुर्सियां खाली, आखिर सरकारी फाइलों की रखवाली भगवान भरोसे या किसी खास के हवाले?
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
