Tue. Oct 20th, 2026

माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…

बिलासपुर,,, न्यायधानी में दुर्गा पंडालों में महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया… ब्लेड जब्त किया गया है! पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक अन्य महिला की चेन चोरी करने की बात भी स्वीकार की है@
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को तेलीपारा निवासी शौर्य कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई..   कि उनकी मां श्वेता कश्यप शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में रात करीब 8:30 बजे आरती कर रही थीं…. इसी दौरान उनके गले से करीब 14 ग्राम वजनी, 60 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी हो गई… मामले में अपराध क्रमांक 599/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 3(5) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई….
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने पंडाल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 20 अक्टूबर को उसलापुर रेलवे स्टेशन से संदेह के आधार पर वर्षा बंसल (23), आशा बंसल (30) और सबिता उर्फ सरिता (30), निवासी केराडोर, जिला एमसीबी को पकड़ा गया… पूछताछ में उन्होंने वारदात स्वीकार की… पुलिस के अनुसार, दूसरी चेन अपने साथी रीना बंसल को देने की बात भी सामने आई है! तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed