Wed. Oct 21st, 2026

13 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?

बिलासपुर,,,, शहर के चर्चित चिल्ड्रन हॉस्पिटल शिशु भवन में ड्रेसिंग के दौरान नवजात बच्चे का अंगूठा कटने के मामले में तुल पकड़ लिया है! मीडिया में खबर आने के बाद CMHO ने जांच टीम का गठन कर कार्रवाई की बात कही है! घटना के बाद पीड़ित परिवार के परिजनों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा मौखिक आश्वासन देकर मामले को दबाने प्रयास किया गया... पर आखिर खबरें मीडिया तक पहुंच गई...

ये है! मामला…

शहर के एक कारोबारी दम्पती के यहां 13 साल के लंबे इंतजार के बाद बच्चे के जन्म से खुशियों का माहौल था… पर इस घटना ने परिवार को सदमे में डाल दिया… परिजनों का आरोप है! कि लापरवाही के कारण ड्रेसिंग के दौरान नवजात शिशु का अंगूठा ही काट दिया…

इस अस्पताल में पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है! निजी अस्पतालों से लगातार आ रही… लापरवाही, मनमाने बिलिंग. शव को बंधक बनाने समेत तमाम तरह की घटनाएं सामने आ रही है!
पर विडंबना ये है कि स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ महकमे के पास इसका कोई उपचार नहीं है!

000

लापरवाही का मामला सामने आने के बाद संबंधित नर्सिंग स्टाफ को हटा दिया गया है! अस्पताल प्रबंधन ने प्लास्टिक सर्जरी और बच्चे के इलाज से संबंधित जिम्मेदारी ली है!

नवल किशोर, प्रबंधक शिशु भवन

000

समाचार के माध्यम से घटना की जानकारी मिल गई थी… पर कौन से हॉस्पिटल में ये घटना हुई है! इसका पता अभी चला है! डॉक्टरों की टीम का गठन कर मामले की जांच कराई जाएगी….

बाइट,,, शुभा गरेवाल  CMHO

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed