Fri. Oct 23rd, 2026

दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…

बिलासपुर,,,  दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की… विसर्जन रैली के दौरान चेकिंग में दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए… दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है! वहीं, आपराधिक प्रवृत्ति और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को न्यायालय में पेश किया गया…


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था… इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को धारदार चाकू के साथ पकड़ा…


दो आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज…


पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस साहू (18 वर्ष), पिता प्रेम संतोष साहू, निवासी गनियारी, थाना कोटा और कमलेश केंवट (20 वर्ष), पिता संजू केंवट, निवासी गनियारी, थाना कोटा के रूप में हुई है! दोनों के कब्जे से धारदार चाकू मिलने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 615/26 और 616/26 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई…


12 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…


विसर्जन के दौरान शांति भंग करने की आशंका और हुड़दंग पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की… कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया…. यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई…
पुलिस का कहना है! कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है! सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी…

बाइट,,,, अतुल राजपूत

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed