
बिलासपुर,,,, न्यायधानी में इलाज की व्यवस्था कराने और अमूल पार्लर का टेंडर दिलाने के नाम पर कथित रूप से 2 लाख 11 हजार 500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है! दो शिकायतकर्ताओं ने सत्यम सिंह ठाकुर के खिलाफ संबंधित थानों में शिकायत देकर जांच, एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है! शिकायतों में एक अन्य महिला का नाम भी सामने आने की बात कही गई है!
अमूल पार्लर दिलाने के नाम पर 2.06 लाख लेने का आरोप
पहली शिकायत कुदुदंड निवासी रिया बत्रा ने की है! शिकायत के मुताबिक, सत्यम ठाकुर ने उन्हें तीन साल के लिए अमूल पार्लर का टेंडर दिलाने का भरोसा दिया था…. आरोप है! कि उसने अपनी पत्नी के जिला अस्पताल में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर होने और स्वयं गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कोनी परिसर में कैंटीन संचालन की बात कहकर विश्वास दिलाया…
शिकायतकर्ता के अनुसार, टेंडर, लाइसेंस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे अलग-अलग किश्तों में 76,500 रुपये ऑनलाइन तथा 1.30 लाख रुपये गवाहों के सामने लिए गए… कुल 2,06,500 रुपये देने के बाद भी पार्लर नहीं मिला… आरोप है! कि बाद में रकम वापस मांगने पर भी समाधान नहीं हुआ… रिया ने 22 अक्टूबर 2026 को सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है!

पत्नी के इलाज के नाम पर 5 हजार लेने का आरोप...
दूसरी शिकायत ‘सत्ता से सवाल’ न्यूज पोर्टल के संचालक पवन गोयल ने सिटी कोतवाली थाने में दी है! शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी सुनीता गोयल को 30 सितंबर 2026 को चूहे ने काट लिया था… इलाज की व्यवस्था कराने का भरोसा देकर सत्यम ठाकुर ने कथित तौर पर उन्हें जिला अस्पताल बुलाया… जहां इंजेक्शन लगवाने के बाद आगे इलाज की बात कही गई… आरोप है! कि बाद में वैक्सीन के लिए 5,000 रुपये ऑनलाइन लिए गए…. लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हो सका और मोबाइल बंद मिलने लगा…
जांच और कार्रवाई की मांग…
दोनों शिकायतों में कुल 2,11,500 रुपये लेने का आरोप लगाया गया है! शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है! फिलहाल ये आरोप शिकायतों पर आधारित हैं! मामले में पुलिस की जांच और संबंधित पक्ष का जवाब सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
