
00 मुफ्त इलाज का भयंकर ढिंढोरा, तो फिर क्यो बिल के नाम पर इतना तांडव, क्यो आ रही 2-2, 3-3 लाख रुपये पहले जमा कराने की बात…
00 फिर चढ़ेगी जांच की हांडी या रिजल्ट भी आएगा होगी कार्रवाई…
00 सरकार के खिलाफ बढ़ रही निगेटिविटी, तनखैय्या सियासी ताकत सब रोक पाने फेल…
00 करोड़ो के बजट वाले सिम्स, जिला हॉस्पिटल के बाद भी अंचलवासी क्यो चिकित्सा के नाम पर खून के आंसू रोने विवश…

बिलासपुर,,,, लगता है! गब्बर को बैक करना ही होगा… निजी अस्पतालों पर मनमानी और लापरवाही के लगातार आरोप लग रहे… सरकारी योजनाओं के ढिंढोरे का रोज पटाखा फुट रहा… सरकार के खिलाफ निगेटिविटी बढ़ रही है! पर इसे रोक पाने में तनखैय्या सियासी ताकत सब फेल है! अंचलवासी चिकित्सा के नाम पर चल रहे खिलवाड़ को लेकर धारोधार रो रहे शासन-प्रशासन को कोस रहे पर ये सिलसिला थम नही पा रहा… फिर सीपत रोड मोपका के शिवा मेडिसिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं…?
ये है! मामला…
मृतका श्रीमती आनंदिता चक्रवर्ती भट्टाचार्य के भांजे सुमित कुमार चक्रवर्ती का आरोप है! कि अस्पताल में भर्ती के दौरान उनकी मौसी को बिना उचित जानकारी दिए इंजेक्शन लगाए गए… जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई… और बाद में उनकी मौत हो गई… परिजनों ने संबंधित इंजेक्शन, इलाज के रिकॉर्ड और डॉक्टरों की डिग्री की जांच कराने की मांग की है! साथ ही, मामले में कार्रवाई के लिए कलेक्टर, सीएमएचओ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की बात कही है! हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है!
सवाल यह उठ रहा… कि जब सरकारी योजनाएं विज्ञापन और प्रचार- प्रसार की तरह ठीकठाक चल रहा तो मरीजो के परिजन आये दिन अस्पताल में 2-2, 3-3 लाख जमा कराने की बात क्यो कह रहे है! क्या केवल सरकारी योजनाओं के कैसलेस् और मुफ्त योजनाओं का घोड़ा विज्ञापन बोर्ड और रंगीन स्क्रीन तक ही दौड़ रहे है!
डॉक्टर है! या नही इस पर भी उठ रहे सवाल…
अपोलो के फर्जी डॉक्टर कांड के बाद इस मामले में फिर हॉस्पिटल शिवा मेडिसिटी के
डॉक्टरों की डिग्री को लेकर सवाल उठा परिजनों ने इसकी जांच करा मामले में कार्रवाई की मांग की है!
शिकायत गोदाम…
जिले का सीएमएचओ कार्यालय शिकायत गोदाम के नाम से चर्चित है! कोरोना काल के दौरान और इसके बाद से लेकर अब तक इलाज में लापरवाही, अनाप- शनाप बिलिंग, पैसे के लिए शव को बंधक बनाने के दर्जनों शिकायते आई पर आज तक किसी भी जांच का रिपोर्ट नही आई न आज तक किसी मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई दफ्तर के मैनेजमेंट गुरुओं ने गुंतड़ा जरूर फिट कर लिया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
