Thu. Oct 29th, 2026

तोरवा में विवेक पांडेय की पुलिसिंग का एक्शन, चाकू लहराने वाले की निकली हेकड़ी, लालखदान में राहगीरों को डराना पड़ा भारी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा प्रकाश पासी, चाकू जब्त और आरोपी जेल रवाना—कानून से खिलवाड़ किया तो हवालात तैयार…

बिलासपुर,,,  शहर में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है! इसी कड़ी में तोरवा पुलिस ने लालखदान क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने और भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि लालखदान स्थित चौकसे कॉलेज मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है! सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया…
पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रकाश पासी (24 वर्ष), पिता भाऊ पासी, निवासी लालखदान, थाना तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई… पुलिस ने उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया है!
मामले में थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 575/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई… पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!
पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वालों के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed