
बिलासपुर,,रायपुर नेशनल हाइव पर मुखबीर से सूचना मिला कि पेण्ड्रीडीह चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे मस्तुरी मार्ग में देशी कट्टा एवं चाकू से लैस तीन लोग खड़े हैं और कोई बड़ी घटना को अंजाम दें सकते हैं कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ASP ग्रामीण अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा निमितेश सिंह को अवगत कराया गया दिये गये निर्देश पर टीम बनाकर पेण्ड्रीडीह चौक के पास घेराबंदी कर आरोपियों पकड़ा गया।
नाम पूछने पर अपना नाम 1. रंजन कुमार पिता अनिल कुमार राम उम्र 18 साल, 2. मुकेश कुमार पिता नंदू राम उम्र 24 साल, 3. रूपेश कुमार पिता सहदेव राम उम्र 23 साल साकिन जिला गढ़वा झारखण्ड बताये जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा तथा एक अपाचे मो०सा० सीजी 30 डी 2314, एवं दो नग धारदार चाकू मिला । आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
