बिलासपुर –चौकसे कॉलेज के डायरेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने मारपीट का मामला सकरी थाने में दर्ज करवाया है। शादी के बाद से ही पति पर दूसरी औरत से अफेयर को लेकर उनके बीच कई बार झगड़े हो चुके है। कई बार समझाने के बाद भी पति के द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किया जा रहा था। परेशान हो कर आज थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ धारा 294, 323,506 के तहत अपराध दर्ज किया कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आशीष जायसवाल शादी के बाद से ही छोटी छोटी बातों पर उसे गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता है, अप्रैल महीने की एक रात पति एक युवती को घर लेकर आया जब पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो आशीष जायसवाल ने उसके साथ जमकर मारपीट की,चाकू दिखा डराया धमकाया और उसके भाई देवेंद्र जालोदिया पर भी कांच से हमला कर उसे भी चोट पहुचाया था। पलक जायसवाल ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद ऐसा सिलसिला चलता ही रहा। समाज में बदनामी के डर से वो काफी वक्त से चुप रही और प्रताड़ित होती रही।
पलक जायसवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार को वो घर से बाहर गई थी। घर पर पति के अलावा कोई नही था वापस आने पर देखी की मेरे पति आशीष जायसवाल उसी युवती के साथ घर में बैठा हुआ था। पत्नी ने जब इसका कारण पूछा कि ये यहां क्या कर रही है तो आशीष ने मेरे साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की और कहा कि ये मेरी पर्सनल लाइफ है मैं कुछ भी करू तुम कौन होती हो, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मारपीट से डर कर किसी तरह अपनीजान बचाकर पुलिस के पास आई हूं। पुलिस ने शिकायत के बाद जब आशीष को पकड़ने घर गयी तो वहां उसे वह युवती मिल गयी जिसके बाद उसे थाने ला कर पूछताछ की जा रही है।
शहर के चर्चित इंजीनियर कॉलेज के संचालक आशीष जायसवाल का कॉलेज की पूर्व स्टाफ एक युवती के साथ अफेयर पिछले कुछ समय से चल रहा है। सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामा लाईफ सिटी निवासी आशीष जायसवाल की पत्नी पलक जायसवाल ने अपने पति की राजकिशोर नगर निवासी एक युवती जिससे उसका प्रेम संबंध है उसके साथ आए दिन मिलनाजुलना उसे घर ले कर आने की बात कही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
