
बिलासपुर, 4 जुलाई 2024 कलेक्टर अवनीश शरण ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की बारीकी से सिलसिलेवार समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कार्ययोजना बनाकर इसे समय सीमा में पूर्ण किया जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, एडीशनल सीईओ श्रीमती वंदना गवेल, परियोजना अधिकारी श्री रिमन सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्ययोजना बनाकर जल्द पूरा करने कहा। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अब तक 53 हजार 806 काम पूरे कर लिए गए है। 5 हजार 317 कार्य प्रगति पर है। मैदानी स्तर के अधिकारियों द्वारा छत स्तर तक बन गए आवासों की लगातार मॉनिटरिंग कर जल्द से जल्द पूर्ण कराने हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी बहुल बसाहटों मंे मूलभूत सुविधाओं सहित पीव्हीटीजी को आवास योजना से भी लाभान्वित करें।
कलेक्टर ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत जिले में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कम से कम 1 हजार पौधे लगाए जाएं। मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए मानव दिवस सृजन हेतु रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक प्लांटेशन करवाने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपूर्ण कार्यों को भी तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरएलएम के तहत समूह की दीदियों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। बैंक में किसी भी स्थिति में प्रकरण लंबित न रहे। इसके अलावा लखपति दीदियों के प्रशिक्षण, स्व सहायता समूह की महिलाओं को न्यूनतम दर पर ऋण आदि कार्यो की समीक्षा की।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
