रायपुर:-क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर दोगुना रिटर्न का झांसा देकर 20.25 लाख रूपए की धोखाधड़ी की। तेलीबांधा पुलिस ने धारा 420,120 बी का अपराध दर्ज किया है। शांति नगर राम मंदिर के पास रहने वाली कुमारी ललिता सोना( 34) के साथ यह ठगी हुई। ललिता की पिछले वर्ष 1 सितंबर को तेज कुमार पुरी, समीर मिश्र और सत्यवत दुबे ने होटल ट्रीटोन तेलीबांधा में मुलाकात हुई थी। इन्होंने ललिता को क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क मार्केटिंग में निवेश करने का ऑफर दिया। इन लोगों ने अभी निवेश करने पर छ माह में रकम दोगुना वापसी वाली स्कीम बताई। इसे अच्छा ऑफर मान कर ललिता ने निवेश का फैसला किया। तेज, समीर और सत्यवत ने दिसंबर-22 तक चार महीने में ललिता से 20 लाख 25 हजार रूपए वसूले । एक वर्ष बाद भी रिटर्न नहीं आया तो ललिता को ठगी समझ आई।उसने शनिवार शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पतासाजी शुरू कर दी है !
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….
Uncategorized2026.07.21बिरकोना में जुए की महफिल पर पुलिस का धावा! 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त; कोनी पुलिस-एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई
Uncategorized2026.07.21नागलोक कांड में बड़ा खुलासा! बिना सांप काटे बनवाते थे ‘सर्पदंश’ की कहानी, सिम्स के दो नगर सैनिक गिरफ्तार; मुआवजा दिलाने वाले गिरोह की परतें खुलनी शुरू…
Uncategorized2026.07.21बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: चौकीदार की हत्या कर फरार मर्डर आरोपी पटना से दबोचा, मास्टर प्लान का खुलासा; दो आरोपी अभी भी फरार, कई राज्यों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी…
