
बिलासपुर,,,,06 जुलाई
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियो को संरक्षित व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है । साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में आग की रोकथाम के लिए स्टेशनों और गाड़ियों के कोचों में अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध कराए गए है । साथ ही गाड़ियों व विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत रेलकर्मियों को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने में दक्ष करने हेतु नियमित रूप से प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि वे कार्यालयों एवं गाड़ियों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर अग्नि दुर्घटना का बचाव प्रभावी रूप से कर सकें | इसी कड़ी में मंडल संरक्षा विभाग के द्वारा बिलासपुर मंडल के गेवरारोड स्टेशन में अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया | प्रशिक्षण के दौरान संरक्षा सलाहकार एवं श्री घनश्याम विश्वकर्मा द्वारा कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों और अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने की जानकारी दी गई । साथ ही सभी को आग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके पश्चात बारी–बारी से प्रत्येक कर्मचारियों से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने का अभ्यास कराया गया । आग अनियंत्रित होने की स्थिति में अग्निशमन केन्द्रों को संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नं. 112 को मुंह जुबानी याद रखने की भी सलाह दी गई |
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
