Tue. Oct 20th, 2026

आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर फांसी देने की मांग…..


   


परिजनों का प्रदर्शन..

बिलासपुर– सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बीते दिन 3 साल की मासूम के साथ बलात्कार के बाद हत्या के मामले में परिजनों ने आरोपी को फांसी की कार्रवाई और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने बताया कि, रविवार शाम 4 बजे 3 वर्षीय बालिका की मां ने अपनी बच्ची को घर में नहीं मिलने पर इधर-उधर ढूंढने लगी, जिसके बाद पता चला कि, पड़ोस के ही 14 वर्षीय नाबालिग ने उसको अपने बाथरूम में बंद करके रखा है।

बच्ची की मां के द्वारा दरवाजा खुलवाने पर बच्ची अचेत अवस्था में मिली और लगातार उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।
जिसे तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दीया पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर हत्या का अपराध दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग पोर्न मूवी देखने का आदी था जिस कारण 3 वर्षीय मासूम बच्ची को देखकर उसकी नियत बिगड़ गई और उसे अपने बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पूरे मामले को लेकर अब परिजन कार्रवाई की मांग लो लेकर अड़े हुए हैं।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed