
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला मुख्यालय बिलासपुर मंे संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। एसडीएम बिलासपुर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति संस्थानों की जांच कर 10 दिवस में रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी। समिति में एसडीएम के अलावा सदस्य के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम, जिला सेनानी नगर सेना एवं अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर शामिल होंगेे। संस्थानों की जांच हेतु पांच बिन्दु भी तय किये गये हैं। इनमें सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति, भवन अनुज्ञा का अनुपालन, फायर एक्जिट की व्यवस्था, कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास द्वार की पर्याप्त व्यवस्था एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने की व्यवस्था शामिल है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
