
रायपुर,,, राजधानी रायपुर में एक साइबर ठग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की। आरोपित ने इस फर्जी आईडी से न केवल कई लोगों को संदेश भेजे, बल्कि अधिकारियों को भी आदेश जारी किए। इस मामले में साइबर रेंज थाना ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आज जानकारी दी है कि गुरुवार शाम इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस फर्जी फेसबुक आईडी से कई पोस्ट भी की गई है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को मैसेज कर आदेश भी किया जा रहा है। साइबर सेल पुलिस जांच कर रही है कि आईडी कहां से बनाई गई और उसे कौन चला रहा है? इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा के सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक का क्लोन बनाया गया है और लोगों से ठगी करने मैसेज किया गया।जिसकी शिकायत पंकज झा ने साइबर थाने में की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
