
बिलासपुर,, आज दिन दहाड़े हुई एक बड़ी घटना ने सबको हिला कर रख दिया है.. सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत चौक स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में एक युवक ने उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया.. बाइक सवार युवक ने दुकान में घुसकर सोने के टॉप्स चुराए और भागने की कोशिश की.

घटना की भनक लगते ही दुकान के मालिक की बहादुरी के कारण चोर को भागने का मौका नहीं मिला और उसे धर दबोचा गया.. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवक का नाम अतुल दास है, जो कोरबा जिले के पाली क्षेत्र का निवासी है.. प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि अतुल दास जुआ और सट्टे में अपने पैसे हार चुका था, और उसी के कारण उसने इस चोरी को अंजाम दिया.. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि उसके पीछे के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके और यह भी सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं इस तरह की और घटनाओं में वह शामिल तो नहीं रहा.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
