
2 सुने मकान में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश
लगातार की जा रही थी अज्ञात आरोपी की पता तलाश मामले में 04 आरोपी गिरफतार

आरोपियों के कब्जे से चोरी गई सोने चांदी के जेवरात, टीवी सहित 90 प्रतिशत मशरूका बरामद
बिलासपुर सरकंडा थाना अन्तर्गरत प्रार्थी विकास शर्मा पिता स्व. दासरथी शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी विजयापुरम कालोनी सरकण्डा का दिनांक 25.12.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी साली जो सिद्धी विहार कालोनी खमतराई में स्वयं के मकान में रहती है, दिनांक 22.12.2023 के शाम को घर में ताला लगाकर अपेन गृह ग्राम बैमा नगोई गई थी, आज दिनांक 25.12.2023 को वापस आई तो देखी घर का ताला टूटा हुआ है. आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 35000/- रू. एवं बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड एवं अन्य अस्तावेज को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अप.क. 1709/2023 धारा 457 380 भादवि पजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, कि दिनांक 20.03.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि सचिन यादव नामक लड़का चोरी का टीव्ही बिकी करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है, उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकडा) सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी सरकण्डा रोशन आहुजा के दिशा निर्देशन एवं निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर सदेही सचिन यादव नामक लड़का को पकड़ा गया, जिसे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर अपने साथी शनि यादव, छोटू उर्फ मुकेश पटेल के साथ मिलकर सिद्धी विहार कालोनी में दिनाक 04.02.2024 को टीव्ही को चोरी करना एवं दिनांक 22.12.2023 को भी दूसरे घर में चोरी करना ताया जिस पर थाना के रिकार्ड देखने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा दिनांक 04.02.2024 को प्रार्थी छेलन रात्रे पति स्व सतीश रात्रे उम्र 39 वर्ष निवासी सिद्धी विहार के घर में टीव्ही एवं सोने चांदी के सामान चोरी करना पाया जो अपक 188/2024 की मशरूका होने से जप्त किया गया। आरोपी सचिन यादव के मेमोरण्डम के आधार पर शनि यादव एवं मुकेश पटेल को पकड़ कर पूछताछ किया गया जिस पर सचिन यादव की मां गोदावरी बाई द्वारा चोरी के सामान को छिपाकर रखना पाया गया, जिनके कब्जे से प्रकरणों में चोरी गई मशरूका बरामद किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी
- सचिन यादव पिता पुन्नु राम यादव उम्र 19 वर्ष साकिन चिल्फी जिला मुंगेली हा.मु. अशोक नगर मुरूम खदान।
- शनि यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 वर्ष निवासी मुरूम खदान पठानपारा सरकण्डा।
- मुकेश पटेल उर्फ छोटू पटेल पिता राजकुमार पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन मुरूम खदान।
- गोदावरी यादव पति पुन्नू राम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी मुरूम खदान पठानपारा, सरकंडा बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
