
पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद बिलासपुर रेप सिटी में तब्दील होता जा रहा है यहां एक के बाद एक नाबालिक बच्चों के साथ हो रहे बलात्कार ने लोगों को जकझोर कर रख दिया है कुछ दिनों पहले सिरगिट्टी में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया पता चला की कोनी में 5 साल की बच्ची को चॉकलेट देने का प्रलोभन देकर 16 साल के दो किशोर लगातार हवस का शिकार बना रहे थे अब देवरी खुर्द क्षेत्र में नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है पता चला की देवरीखुर्द धान मंडी के पीछे रहने वाला 19 वर्षी जैस यादव ने नाबालिक के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था जिसकी शिकायत पीड़िता ने तोरवा थाने पहुंचकर शिकायत की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और धारा 376 एवं 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी जैस यादव को घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के अनुसार उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है
इधर लगातार हो रहे बलात्कार के मामले को लेकर विपक्ष को भी हमला करने का अवसर मिल गया है पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने भाजपा के अपराध मुक्त शहर होने के दावे पर तंज करते हुए कहा कि बिलासपुर में अब कोई भी मां बेटी सुरक्षित नहीं है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
