
रायपुर,,, वन विभाग ने तोता की बिक्री और उसके पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई फिलहाल रोक दी है। लोग तोते के अलावा अन्य घरेलू पक्षी भी पाल सकेंगे। विभाग की ओर से इन पक्षियों की बिक्री और पालने के संबंध में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं वन्यप्राणी प्रभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है। अफसरों के अनुसार जब तक केंद्रीय मंत्रालय से दिशा निर्देश जारी नहीं होते तब तक कार्रवाई स्थगित रहेगी। नवा रायपुर स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने 23 अगस्त को ही तोतो एवं अन्य पक्षियों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने घरों में तोता पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्त करने के निर्देश दिए थे। उसी आदेश को स्थगित करने की घोषणा की गई है। सभी मुख्य वन संरक्षक एवं वनमंडलाधिकारियों को चिट्ठी भेज दी गई है। इसमें कहा गया है कि तोतों एवं अन्य पक्षी जो घरों में पाले गए हैं, उनके संबंध में फिलहाल कार्यवाही स्थगित रखी जाए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
