
बिलासपुर,,, प्रार्थी रामकुमार पटेल पिता स्वर्गीय दीनदयाल पटेल उम्र 66 साल साकिन देवी खुर्द बिलासपुर थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने दिनांक 22.08.24 को थाना सीपत उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम दर्राभाटा सीपत में प्रार्थी का खेती प्लाट है। जिसमें दो नग समर्सिबल मोटर पंप लगा है जिसे दिनांक 19.08.24 को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलने पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 396/24 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध के संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपी और चोरी हुए पंप की पातासाजी करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल से मार्गदर्शन लेकर विवेचना के दौरान मुंगेर से सूचना मिला कि कुछ लोग सबमर्सिबल मोटर पंप को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय के द्वारा टीम गठित कर तत्काल आरोपियों को पकड़ कर पुछताछ करने से घटना दिनांक को खेत में लगे सबमर्सिबल मोटर पंप व उसमें लगा हुआ केबल वायर को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 नग सबमर्सिबल मोटर पंप तथा केबल वायर कीमती 1,50000/ को जप्त किया गया।
बरामद संपत्ति* – 02 नग सबमर्सिबल मोटर पम्प ,केबल वायर कीमती 150000 रु
आरोपी 👇
1.सुरेंद्र टंडन पिता जगतारण टंडन उम्र 23 साल साकिन भाटापारा दर्राभाटा थाना सीपत जिला बिलासपुर
2.रोहित सिदार पिता भागीरथी सीटर उमर 20 साल साकिन भाटापारा दर्राभाटा थाना सीपत
3.भोला प्रजापति पिता बसंत प्रजापति उम्र 19 साल साकिन भाटापारा दर्राभाटा
4.बसंत कुमार लहरे पिता फूलचंद लहरे साकिन भाटापारा दर्रा भाटा थाना सीपत
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
