
बिलासपुर,,, गतौरा स्थित क्लीन कोल्ड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में ढेका निवासी सुरेश पाल काम करता था, जिसे डीजल चोरी के आरोप में निकाल दिया गया। उसे संदेह है कि इसकी शिकायत जितेंद्र बघेल ने की है। इसलिए 25 अगस्त की रात जब जितेंद्र बघेल अपने साथी विजय और अनिल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी से घर लौट रहा था तो रास्ते में रेलवे ओवरब्रिज गतौरा के पास सुरेश पाल मिला, जिसने उसे काम से निकलवाने की बात कह कर हाथ में रखे कुल्हाड़ी से जान लेने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र बघेल के बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी। किसी तरह जान बचाकर यह लोग थाने पहुंचे। मस्तूरी थाने में शिकायत के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सुरेश पाल अपने रिश्तेदार के घर पर छुपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जिसके पास से कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.06करंट वाला शटर, रात में भड़की आफत…
शनिचरी सब्जी मंडी में आग का तांडव, 15 दुकानें राख दुकानदार बोले बिजली विभाग ने रात में फॉल्ट सुधारा होता, तो बच जाता लाखों का माल…
Uncategorized2026.06.06खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप बिलासपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर अभियान, 16 वाहन धराए… रेत-चूनापत्थर से भरे हाइवा, ट्रैक्टर और माजदा जब्त, अवैध परिवहन पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप…
Uncategorized2026.06.05थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अनोखी पहल… सरकंडा थाना बना हरियाली का संदेशवाहक, पुलिस जवानों संग किया वृक्षारोपण… बोले- “पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेगी…
Uncategorized2026.06.05दिनदहाड़े कारोबारी पर हमला… डंडे-चाकू से पीटा, फिर 1.66 लाख, मोबाइल और सोने की चेन लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश…
